विक्की कनौजिया और जावेद अली खान को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी-1 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

CHANDIGARH, 5 JUNE: चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्की कनौजिया और जावेद अली खान को तत्काल प्रभाव से जिला कांग्रेस कमेटी शहरी-1 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की तरफ से विधिवत अनुमोदन के बाद जारी किया।

विक्की कनौजिया और जावेद अली खान दोनों शहर के सामाजिक दायरे में कई सालों से सक्रिय रहे हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। कनौजिया और खान की नियुक्ति का स्वागत करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह बड़हेरी, हरफूल चंद कल्याण, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास, दीपा दुबे, विनोद शर्मा, जाहिद परवेज खान, डा. ओ.पी. वर्मा और संजीव शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को इन लोगों के निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पण भाव के कई सालों के अनुभव और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा से लाभ होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!