कमलम में याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

चंडीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

CHANDIGARH: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर यहां सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में उन्हें याद किया गया तथा उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी का जीवन पूर्ण रूप से समाज व राष्ट्र को समर्पित था। गरीबों के मसीहा को महान नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजात शत्रु थे। विपक्ष के लोग हमेशा उनके तर्कों से सहमत होते थे।

25 दिसंबर 1924 को जन्मे वाजपेयी की न केवल भाजपा सदस्यों ने प्रशंसा की, बल्कि पूरे राजनीतिक क्षेत्र में लोकप्रिय थे।

उन्होंने पार्टी को सुशासन का मंत्र दिया। वाजपेयी हमेशा कहते थे कि सुशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक समावेशी सर्वांगीण विकास हासिल किया जाए।अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता, एक असाधारण वक्ता और एक कवि होने के अलावा सुशासन का एक अवतार भी माने जाते थे।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौदान सिंह के अलावा चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर, कार्यालय सचिव गजेंद्र शर्मा व दीपक मल्होत्रा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: Content can\\\'t be selected!!