चंडीगढ़ में भाजपा को जोर का झटका जोर से: कई पदाधिकारी टूटकर कांग्रेस में हुए शामिल, जन्नत जहां को दिया समर्थन

वार्ड-4 में कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां की ताकत में हुआ और इजाफा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ में भाजपा को आज जोर का झटका जोर से तब लगा, जब वार्ड नंबर-4 की कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां के समर्थन में भाजयुमो के जिला प्रधान शशांक भट्ट सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय में इन भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला, पार्टी उपाध्यक्ष हाफिज अनवारुल हक और वार्ड-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां खुद मौजूद रहीं।

समझा जा रहा है कि काफी संख्या में भाजपाइयों का कांग्रेस में शामिल होने से वार्ड नंबर-4 की उम्मीदवार जन्नत जहां को लाभ मिलेगा। क्योंकि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी भाजपा पदाधिकारी इंदिरा कॉलोनी, सूरत नगर, किशनगढ़ और भगवानपुरा के रहने वाले हैं।
आज कांग्रेस पाटी में शामिल होने वालों में शशांक भट्ट भारतीय युवा मोर्चा अध्यक्ष के अलावा शौराभ खान जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, अजय भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, अमित यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, अभिषेक धीमान युवा प्रधान मनीमाजरा युवा मंच, खालिद कुरैशी, मलकीत सिंह काका युवा प्रधान, रवि कुमार, विनोद कुमार कांगड़ा प्रधान इंदिरा कॉलोनी, तेजवीर, राजकुमार, रवि और भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी व समर्थक हैं।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद शशांक भट्ट ने कहा कि पिछले सात सालों में इस शहर का बुरा हाल हो गया है। भाजपा की सरकार में महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। वहीं भट्ट ने यह भी कहा कि भाजपा के पार्षद विनोद अग्रवाल ने वार्ड नंबर-4 की हालत को बद से बदतर बना दिया है। भट्ट ने कहा कि चंडीगढ़ शहर को कांग्रेस ही नंबर-1 पर ला सकती है। क्योंकि कांग्रेस राज में ही चंडीगढ़ शहर हर विकास के मामलों में पहले स्थान पर था। जब से भाजपा आई तब से शहर बदहाल  हो गया है। आज कांग्रेस कार्यालय में खचाखच भीड़ के सामने जन्नत जहां को वार्ड-4 से जिताने का संकल्प लेते हुए शशांक भट्ट कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां के साथ चुनाव प्रचार में निकल गए।
वहीं जन्नत जहां ने कहा कि भाजपा से देश के लोग त्रस्त हो चुके हैं। महंगाई ने आम लोगों का जीना हराम कर दिया है। इस प्रकार से शहर ही नहीं देश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जन्नत ने कहा कि वार्ड नंबर-4 की जनता भारी मतों से कांग्रेस को जरूर जिताएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!