चंडीगढ़ कांग्रेस को फिर बड़ा झटकाः सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता AAP में शामिल, छाबड़ा व चंद्रमुखी ने लिया ‘कांग्रेस-भाजपा मुक्त चंडीगढ़’ का संकल्प

विधायक जरनैल सिंह, कुलवंत सिंह पंडोरी, AAP चंडीगढ़ के प्रधान प्रेम गर्ग व बरसट ने किया नए लोगों का स्वागत

CHANDIGARH: हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ के मेयर रहे प्रदीप छाबड़ा तथा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए AAP के इंचार्ज चंद्रमुखी शर्मा ने कांग्रेस में पदाधिकारी रहे तथा सैंकड़ों वर्करों को आज AAP में शामिल करवाकर यहां कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दे दिया। इसे नगर निगम चुनाव से पहले AAP का शहर में मजबूती की तरफ बड़ा कदम माना जा रहा है। बुधवार को AAP में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं तथा वर्करों का AAP के चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, AAP चंडीगढ़ के प्रधान प्रेम गर्ग, पंजाब के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी तथा जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी दफ्तर में  जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस जीरो हो गई है। उन्होंने कहा कि आप के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों तथा समाज सुधार के कामों  को देखते हुए देशभर में लोग AAP से जुड़ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं AAP के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा।

AAP चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आगामी चंडीगढ़ नगर निगर चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का सफाया हो जाएगा और चंडीगढ़ को कांग्रेस व भाजपा मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की कद्र नहीं रह गई है। यहां कांग्रेस सिर्फ एक पारिवारिक निजी कंपनी बन गई है, इसलिए कांग्रेस पार्टी से चंडीगढ़ के नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सादगी तथा नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। केजरीवाल का सादा जीवन देश के नेताओं के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राजनीति में बदलाव लेकर आए हैं तथा अब चंडीगढ़वासी इस राजनीतिक बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप भारद्वाज का AAP में स्वागत करते वरिष्ठ नेता।

पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस की अलग-अलग विंगों के प्रधान रहे तथा सीनियर नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है, जिनमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे संदीप भारद्वाज, सचिव रहे मुशक अली और प्रवीण दुग्गल विशू, संयुक्त सचिव रहे कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष रहे राकेश सोनी, एससी विंग के उपाध्यक्ष रहे कंवलजीत सिंह सिद्धू, डीसीसी महासचिव रहे जगदीप महाजन, उपाध्यक्ष रहे दिनेश शर्मा, आरटीआई सेल के अध्यक्ष रहे गगनदीप सिंह अहलूवालिया, डीसीसी उपाध्यक्ष रहे बेअंत सिंह व सुरिंदर सिंह, पूर्व सचिव हरविंदर गोल्डी, प्रखंड अध्यक्ष रहे हरजिंदर बावा व मोहिंदर राजभर, कोषाध्यक्ष रहे गुरदीप सिंह, महासचिव रहे राम कृष्ण, बृज मोहन मीणा, सुखबीर सिंह सुखी, विशाल कुमार शैरी, सोनू कुमार, संजय अरोड़ा, कनिका खत्री, जसबीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, रोहित कुमार, सारिका कनौजिया, वीरेंद्र पाल सिंह, मोहिंदर, कृष्ण लाल, दविंदर कुमार, राकेश गिल, संजीव अरोड़ा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!