डॉ. अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने चंडीगढ़ में जलाए एक लाख दीये

CHANDIGARH: देश के महान नेता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ के 200 से भी अधिक स्थानों पर आज 1 लाख दीप प्रज्वल्लित किए गए। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 37 स्थित अम्बेडकर भवन में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महापौर रविकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामबीर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने दीप प्रज्वलित किए। उधर चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने भी सेक्टर 20 सी में दीप प्रज्वलित किए। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिला अध्यक्ष  जितेन्द्र मल्होत्रा, राजिन्द्र शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पांचाल और उनकी जिला टीम, पार्षद, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और 35 मंडलों के सभी मंडल अध्यक्षों और उनकी टीम ने किया।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर डॉ. अम्बेडकर के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज 6वें दिन पार्टी के पदाधिकारियों ने शहरभर में मंदिरों, गुरुद्वारों, गिरिजाघरों, मस्जिदों, मार्किट आदि के बाहर मिट्टी के दीए जलाए।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर का जीवन त्याग और तप का रूप है। उन्होंने आजादी से पूर्व देश में फैली असमानता का अंत करने के लिए अथक प्रयास किए और संविधान में सभी लोगों को समानता का अधिकार देकर उन्होंने इसको वास्तविकता पर उतारा। आज उनकी जयंती को पूरा देश बड़ी धूमधाम से मना रहा है। इसलिए चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर शहरभर में एक लाख दीयों की रौशनी का संकल्प लिया, जिसको पूरा करने के लिए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ आगे बढ़ाए। दीयों की रौशनी से चारों और जगमग जगमग प्रकाश से सभी स्थान उज्जवल हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि कितनी विडम्बना है कि धरमनिर्पेक्षता की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ने तब भी और आज भी डॉ. भीम राव अंंबेडकर के नाम पर दलित समाज के साथ वोट बैंक की राजनीति की। आज कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पश्चिमी बंगाल से टीएमसी की महिला उम्मीदवार के विवादित बयान पर क्यों नहीं आपत्ति जता रहे। दौ दिन पूर्व टीएमसी की नेत्री ने कहा था कि  अनुसूचित जाति के लोग तो भिखारी हैं। दरअसल कांग्रेस की चुप्पी इस बात का सबूत है कि वह भी इस बात से अपनी सहमति रखती है, जो कि बड़े दुर्भाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को जो आदर और सत्कार, मान-सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है वो शायद किसी अन्य दल ने नहीं दिया। आज मोदी सरकार उनके जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने हेतु उनके पैतृक स्थल पर मेला लगाती है। उनके नाम के पार्क, स्मृति स्थलों का भी निर्माण किया जा चुका है और स्टडी सेंटर भी खोले गए हैं। इतना ही नहीं, एडवांस स्टडी सेंटर का भी निर्माण हो चुका है और कई अन्य स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सब तभी संभव हो सका जब केंद्र में मोदी सरकार ने माना की डॉ. अंबेडकर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। उनके आदर्श, विचार और उनका व्यवहार ही उनकी पहचान थी। हम सभी का परम कर्तव्य है कि हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें।

error: Content can\\\'t be selected!!