दलित-शोषित समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान: सुनीता धवन

भाजपा महिला मोर्चा चण्डीगढ़ ने मनाया बाबा साहब अंबेडकर दिवस

CHANDIGARH: आज भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन के नेतृत्व में भारत रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस कार्यक्रम चण्डीगढ़ के प्रत्येक जिलों में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम सेक्टर 37 परशुराम भवन में आयोजित किया गया।

प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी ने हमें भारत का संविधान प्रदान करने के अतिरिक्त सामाजिक समरसता दलित शोषित समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेंगे बाबा साहब हमेशा भारत की जनता के दिलों में रहेंगे। प्रदेश महिला मोर्चा महासचिव श्रीमती नेहा अरोड़ा एवं रूबी गुप्ता ने इस अवसर पर घोषणा की कि चण्डीगढ़ में मजदूर कॉलोनियों में दलित गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला कल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे में जागृत किया जाएगा।

उनको शैक्षिक आर्थिक समाजिक राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। बाबा साहब का जन्म दिवस कार्यक्रम  श्रृंखलाबद्ध चण्डीगढ़ के प्रत्येक जिलों में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिवजसविंदर कौर एवं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।  

error: Content can\\\'t be selected!!