भाजपा ने सफाई रैंकिंग में चंडीगढ़ के 66वें से 12वें पायदान पर पहुंचने पर जताई खुशी, सफाई कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

अरुण सूद ने कमिश्नर, मेयर व भाजपा शासित नगर निगम की कार्यशैली को दिया श्रेय, बोले-नम्बर वन बनाएंगे चंडीगढ़ को

CHANDIGARH, 3 OCTOBER: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने शहर के सफाई रैंकिंग में 66वें से 12वें पायदान पर पहुंचने पर खुशी जताई है और इसके लिए भाजपा व भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम की कार्यशैली को श्रेय दिया है। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शहर के सफाई कर्मचारियों को विशेष धन्यवाद दिया है।

इस संबंध में आज भाजपा कार्यालय कमलम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उनके साथ शहर की मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों, सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा व डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता भी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी चंडीगढ़वासियों, नगर निगम महापौर सरबजीत कौर, नगर निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा, नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शहर की जनता को शहर की स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार होने पर बधाई दी तथा साथ ही साथ शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर एक पर लाने के भाजपा के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यशैली के कारण चंडीगढ़ 66वीं रैंक से सीधा छलांग लगाकर 12वीं रैंक पर पहुंच गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़वासियों में नम्बर 1 रैंक पर आने की नई उम्मीद जगा दी है। इसके लिए उन्होंने खास तौर पर सफाई कर्मचारियों एवं डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर एवं शहर की जनता का धन्यवाद किया।

अरुण सूद ने कहा कि अब इन सब सफाई कर्मचारियों डोर टू डोर कलेक्टर को शहर को सफाई में पहले स्थान पर लाने के लिए भागीदारी करनी होगी। उन्होंने बताया कि सफाई स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 से शुरू हुआ और 2016 में जब वे स्वयं महापौर के रूप में मौजूद थे उस समय चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर आया था जो कि अपने आप में एक मिसाल थी उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा शासित नगर निगम डंपिंग ग्राउंड का काम नई टेक्नोलॉजी के साथ तेजी से काम शुरू करने जा रहा है दूसरे नंबर पर वेट वेस्ट कंपोस्टिंग का काम भी शुरू करवाया तीसरे नंबर पर पांच लाख मेट्रिक टन वेस्ट ट्रीटमेंट करने के लिए बायो माइनिंग शुरू करवाई । लेगासी वेस्ट को 100 प्रतिशत खत्म करने के लिए बायो माइनिंग का काम शुरू करवाया गया जिसका उद्घाटन गवर्नर साहब ने किया और अभी उसके सेकंड फेस का काम भी बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप बहुत ही जल्द शहर वासियों को कूड़े का पहाड़ खत्म होता दिखाई देगा इसके अलावा सी ऐंड डी वेस्ट को लेकर भी एक प्लांट लगाया गया व 2016 में मैकेनिकल स्वीपिन्ग का काम शुरू करवाया गया और साथ ही सेग्रीगेशन का काम शुरू करवाया गया। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और मेयर सरबजीत कौर ने चंडीगढ़वासियों को विश्वास दिलाया कि अगले साल चंडीगढ़ और अधिक प्रयासों के साथ सफाई में नंबर वन आएगा।

इस अवसर पर पार्षद कंवरजीत सिंह राणा, जसमन प्रीत सिंह, मनोज सोनकर, जिला अध्यक्ष सतिंदर सिंह सिद्धू , जितेंद्र मल्होत्रा, मनु भसीन, रविंद्र पठानिया, राजेंद्र शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!