कांग्रेस सांसद द्वारा द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बोलने पर भाजपा हुई आग बबूला

चडीगढ़ भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर की तरफ किया कूच, पुलिस ने रोका

CHANDIGARH, 28 JULY: भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस सांसद द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने व उन्हें राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने भी यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए व कांग्रेस विरोधी नारेबाजी की। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर व मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों के नेतृत्व में सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय की तरफ कूच किया। रास्ते में सेक्टर-34 में आकाशवाणी भवन के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर नारेबाजी की व कांग्रेस को इस कृत्य के लिए कोसा।

इस अवसर पर रामवीर, मेयर सरबजीत कौर, उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह बबला, पूर्व मेयर आशा जसवाल, रवि कांत शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा, अनिल दुबे, शक्ति प्रकाश देवशाली, जिलाध्यक्ष नरेश पांचाल, मनीष भसीन आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इन नेताओं का कहना था कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है। राष्ट्रपति पद की गरिमा बरकरार रखना व उसका सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस के एक सांसद ने राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी की है औऱ उन्हें राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है कि राष्ट्रपति जैसे उच्चतम संवैधानिक पद पर एक आम आदिवासी महिला आसीन हो गयी है। कांग्रेस के सांसद ने उनका सीधे तौर पर अपमान किया है और यह अपमान केवल राष्ट्रपति पद का में, बल्कि पूरे देश का अपमान है। इसके अलावा पूरी नारी जाति, आदिवासी समाज, गरीब व दबे कुचले समाज का अपमान है। इसके लिए सोनिया गांधी सहित पूरी कांग्रेस को इसके लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता , डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद मनोज सोनकर, हरजीत सिंह, गुरचरण सिंह काला, कनवर राणा, प्रदेश पदाधिकारी तजिंदर सिंह सारा, कैलाश चन्द जैन , देवी सिंह, के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला व मोर्चा कार्यकर्ता, मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच के प्रति रोष प्रकट किया।

error: Content can\\\'t be selected!!