भाजपा नेता गोपाल अत्री अपने साथियों समेत कांग्रेस में हुए शामिल, एचएस लक्की ने ग्रहण कराई कांग्रेसी सदस्यता

CHANDIGARH, 11 SEPTEMBER: कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज चंडीगढ़ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल अत्री बिना शर्त अपने साथियों समेत कांग्रेस में शामिल हो गए। उनको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, कांग्रेस कॉलोनी सेल के वाइस चेयरमैन अमृत लाल काला, जिला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मुकेश चौधरी, कांग्रेस माइनोरिटी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन इस्तियाक अहमद की उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। लक्की ने कहा कि गोपाल अत्री को पार्टी में शीघ्र ही अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस अवसर पर गोपाल अत्री ने कहा कि भाजपा की गरीब विरोधी और साम्प्रदायिक नीतियों से तंग आकर उन्हें भाजपा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही समाज के गरीब और दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए नीतियां बनाती है। उन्होंने भारत में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी लोगों से कांग्रेस पार्टी को अपना पूरा सर्मथन देने की अपील की। गोपाल अत्री के साथ कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में ममता, सुप्रिया, गीता, पारो, निशा, आनंद कुलकर्णी, मंसाराम, महावीर, रवि, मोहन और राजेश आदि के नाम प्रमुख हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!