भाजपा नेता संजय टंडन ने चंडीगढ़ में चार जगह फहराया तिरंगा, लोगों से कहा-देश तेजी से कर रहा विकास

संजय टंडन ने जमीन से आसमान तक गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

CHANDIGARH, 26 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन आज 75वें गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय कमलम’ समेत चार जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वह सबसे पहले पार्टी कार्यालयकमलम’ पहुंचे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां संजय टंडन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

भाजपा नेता संजय टंडन सेक्टर-29 में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्थानीय निवासियों को इस मंगल दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही स्थानीय पार्षद हरप्रीत कौर बबला व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला का उनके जन्मदिवस पर मुंह मीठा करवाया। इसके बाद संजय टंडन ने समारोह में उपस्थित लोगों से कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सर्वोत्तम संविधान में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत पर पहले मुगलों और फिर अंग्रेजों ने शासन किया। आजादी के बाद भी ऐसा लगा जैसे विदेशी ही देश का संचालन कर रहे हैं। लेकिन अब देश की दशा-दिशा दोनों में अचूक परिवर्तन है।

संजय टंडन ने कहा कि बीते दस साल में भारतीय पासपोर्ट का कद कहीं अधिक बढ़ा है। उन्होंने सिंगापुर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां प्रवेश के दौरान इमिग्रेशन काउंटर पर पहले केवल एक ही बड़े देश का नाम लिखा होता था, जबकि अन्य देशों का नाम दूसरी ओर लिखा रहता था। लेकिन अब विश्व के सबसे मजबूत देश के साथ भारत का नाम भी लिखा गया है। संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश ने बीते 10 साल में यह मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। जिस इंग्लैंड ने भारत पर 200 साल तक शासन/राज किया, भारत ने उसे भी पछाड़ दिया है।

संजय टंडन ने कहा कि देश की विकास यात्रा की तेज गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले विश्व का सबसे ऊंचा स्टेच्यू स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी' था। लेकिन अब भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल कास्टैचू ऑफ यूनिटी’ है। सेटेलाइट से धरती की तस्वीर लेने पर भी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा दिखती है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाला पुल पहले चीन में था। लेकिन अब यह चिनाब के ऊपर कश्मीर में राउंड स्ट्रक्चर पर 100 प्रतिशत स्टील से बना रेलवे ब्रिज है। संजय टंडन ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने सागर पर रामसेतु बनाया, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रिज का निर्माण कराया। बताया कि इस 22 किलोमीटर के पुल का 16 किलोमीटर का रास्ता समुद्र के ऊपर से जाता है, जबकि 6 किलोमीटर का रास्ता जमीन पर है। इससे लोगों का 2 घंटे का समय बचता है।

संजय टंडन ने भारत के डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में भी तेज गति से आगे बढ़ने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांसिसी राष्ट्रपति को जयपुर घुमाने ले गए और उन्होंने पिंक सिटी की एक दुकान पर कसोरे में चाय पी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर चाय का भुगतान किया और डिजिटाइजेशन की मजबूती की तस्वीर फ्रांसिसी राष्ट्रपति को दिखाई। इस अवसर पर संजय टंडन के साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, शक्ति देवशाली, नरेश कोहली, बघेल सिंह, अश्विनी लिंगर समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके बाद संजय टंडन गांव मलोया में महिला मोर्चा जिला महासचिव पूनम मेहरा द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस और संविधान की रचना व इसके लागू होने की जानकारी सांझा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, श्रवण मिश्रा, प्रवक्ता विजय राणा, पूर्व महापौर राजेश कालिया, पूनम शर्मा, हरिशंकर मिश्रा, रेखा सूद, सबीना बंसल, कृष्णकांत, रिंकू सैनी, मामचंद राणा, रूपिंदर राणा और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

भाजपा नेता संजय टंडन ने गांव मलोया में ही एक अन्य जगह राष्ट्रीय ध्वज फहरा एक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक धनुष यादव व उनकी टीम समेत वहां उपस्थित युवाओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चंडीगढ़ भाजपा सचिव शशि शंकर तिवारी, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमजद खान, शिलानाथ और स्थानीय निवासी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!