चंडीगढ़ में BJP ने शुरू की ‘गांव-गांव चलो घर-घर चलो’ मुहिम, 6 अप्रैल से डॉ. अंबेडकर की जयंती तक चलेगा अभियान

ओबीसी वर्ग का विश्वास मोदी सरकार में बढ़ा, 2024 में भाजपा मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगीः सांसद नायब सिंह सैनी

CHANDIGARH, 2 APRIL: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा (Chandigarh Pradesh BJP) के ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आज यहां सेक्टर-33 स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में मोर्चा के प्रभारी हुकम चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी एवं गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान के प्रभारी सुरिंदर बडालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) ने ओबीसी वर्ग से संबंधित 100 से अधिक सांसदों में से 27 सांसदों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और ओबीसी आयोग गठित करने का काम भी मोदी सरकार ने किया। इस बैठक में गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत भी की गई। यह अभियान भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर मोदी सरकार (Modi government) द्वारा 8 साल में किए गए सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण कार्यों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सांसद सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कार्यों की बदौलत ओबीसी वर्ग का विश्वास मोदी सरकार (Modi government) में और बढ़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदी ((Modi ) के नेतृत्व में भारी बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों में ओबीसी वर्ग का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा। ओबीसी वर्ग भाजपा की सत्ता के लिए राह आसान करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओबीसी समाज को जो सम्मान मोदी सरकार ने दिया है, वह पहले कभी नहीं मिला। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, ओबीसी मोर्चा प्रभारी डॉ. हुकुमचंद, महासचिव राजेंद्र बग्गा, ओम प्रकाश मेहरा एवं मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!