मौलीजागरां में हुई भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की मीटिंगः निगम चुनाव पुनः बहुमत से जीतेगी BJP: भूपेंद्र शर्मा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के जिला नम्बर-4 के कार्यकर्ताओं की मीटिंग आज मौलीजागरां विकास नगर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान भूपेंद्र शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य को लेकर काम करती रही है और कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की नीतियों को लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए आने वाले नगर निगम चुनाव में एक बार फिर भाजपा बहुमत से जीत हासिल करेगी।

दुर्गा राज को महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे व संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसी तरह से हर 20 दिन बाद चंडीगढ़ के हर जिले में उत्तराखंड प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की जाएगी। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के जिला नम्बर-4 की महिला विंग का प्रधान दुर्गा राज को नियुक्त किया गया। प्रदेश संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सर्वसम्मति से उनको यह जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को प्रकोष्ठ से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इसी तरह से अन्य जिलों में महिला विंग के पदाधिकारियों व पुरुषों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पार्षद अनिल दुबे व शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी किया संबोधित

मीटिंग में एरिया भाजपा पार्षद अनिल दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीटिंग में भाजपा चण्डीगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, राजेन्द्र भंडारी, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महामंत्री वीरपाल सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे, बलवंत राठी , चण्डीप्रसाद ममगई, ज्वाला भंडारी, हरि सिंह, महिपाल सिंह नेगी, दिलवर सिंह नेगी, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के जिला नम्बर-4 के मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार, बलवंत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!