भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने चंडीगढ़ में BJP की मोदी किचन का लिया जायजा, अब तक 1100 लोगों को खाना पहुंचा चुकी पार्टी

CHANDIGARH: कोरोनाकाल में सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में शुरू की गई मोदी किचन का आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने अवलोकन किया व चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर ने उनको चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी व बताया कि कोरोना संक्रमित परिवारों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम में आज 40 परिवारों को 170 पैकेट खाने के पहुंचाए। अब तक कुल 1100 लोगों को खाना पंहुचाया गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन, जिला अध्यक्ष मनीष भसीन, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा, जिलाध्यक्ष यशोदा कोशियारी एवं गीता शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह एवं अभिनव शर्मा तथा व्यपार प्रकोष्ठ के संजीव ग्रोवर एवं भूपिंदर शर्मा भी उपस्थित थे।

किसके पास किस सेवा की जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के दिशा-निर्देश में कोरोना संक्रमित परिवारों की सहायता के लिए चंडीगढ़ भाजपा द्वारा ‘सेवा ही संगठन’ अभियान-2 कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित परिवारों को खाना पहुंचाने के अलावा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की देखरेख में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है । प्रिंस बन्दूला द्वारा मरीजों के लिए बैड, दवाइयां, इंजैक्शन वेंटिलेटर सहित हर प्रकार की चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। अमित राणा द्वारा मूवमेंट पास तथा प्रशासनिक कार्य में सहायता की जा रही है। डॉ. हुकुमचंद द्वारा इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह द्वारा प्लाज्मा व रक्तदान का प्रबंध किया जा रहा है, जबकि किराना, फल व सब्जी तथा अन्य घरेलू वस्तुओं की व्यवस्था प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन द्वारा की जा रही है। मास्क व सैनेटाइजर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता धवन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश सचिव अनुप गुप्ता कारोना से जिंदगी हार चुके मरीजों के अंतिम संस्कार में सहायता कर रहे हैं तथा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के लिए उपाध्यक्ष रामलाल की जिम्मेदारी लगाई गई है।

जरूरत होने तक जारी रहेंगे सेवा कार्य: अरुण सूद

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्यो में लगे हुए हैं और आगे भी जब तक जरूरत महसूस की जाएगी, तब तक यह सभी सेवाएं जारी रहेंगी तथा पार्टी कार्यकर्ता सेवा के कार्य करते रहेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!