BJP का सेवा और समर्पण अभियान: आईबी कॉलोनी सेक्टर 32-A में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चलाई सफाई मुहिम

CHANDIGARH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर तक चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले के मण्डल नंबर 22 में राज यदुवंशी और स्थानीय निवासियों आईबी कॉलोनी सेक्टर 32-A की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद आईबी कॉलोनी सेक्टर 32-A के स्थानीयनिवासियों से मिले तथा उनकी समस्याओं को जानकर तुरंत समाधान करवाया। इस मौके पर क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस अभियान में प्रदेश महामंत्री रामवीर, प्रदेश सचिव देवी सिंह, जिला प्रधान नरेश पांचाल, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूबी गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जसमन प्रीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंदर मलिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माधव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनम वर्मा, मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे, ओबीसी जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह बिल्लू, मण्डल उपाध्यक्ष रंजना अग्रवाल, सुनील अरोड़ा, ऋतू सूद, डॉ. राजकुमार सूद, नैना ढींगरा, बूथ अध्यक्ष बाबू राम, निशु अरोरा और स्थानीय निवासी अरुण कुमार दढ़वाल, अशोक, परमजीत सिंह एवं कई स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।

error: Content can\\\'t be selected!!