चमोली विकास परिषद चंडीगढ़ के चेयरमैन बने बीएस बिष्ट, चैन सिंह चुने गए प्रधान

CHANDIGARH: चमोली विकास परिषद चंडीगढ़ की आम बैठक आज सामुदायिक केंद्र सेक्टर-8 में हुई। इसमें वर्ष 2021-2024 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से धीरज राणा व दान सिंह बिष्ट को क्रमशः मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इससे पूर्व परिषद के महासचिव बलबीर सिंह राणा ने अपने कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

बैठक में इसके बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2021-2024 के लिए परिषद के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी बीएस बिष्ट को चेयरमैन, चैन सिंह राणा प्रधान, कुलदीप सिंह राणा वरिष्ठ उप-प्रधान, नरेंद्र रावत उप-प्रधान, प्रदीप रावत महासचिव, पुष्कर सिंह खत्री सह सचिव, दर्शन सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, रणजीत सिंह नेगी कोष निरीक्षक, महेंद्र रावत सांस्कृतिक सचिव,
दिनेश नेगी सह सांस्कृतिक सचिव, मान सिंह कंडारी संगठन सचिव, जगदीश बिष्ट संगठन सचिव, महेंद्र बिष्ट संगठन सचिव, मनोज सती संगठन सचिव, भूपेंद्र रौतेला प्रेस सचिव चुने गए।

चमोली विकास परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करते हुए।

इसके अतिरिक्त एसएस नेगी एवं जसवंत सिंह कंडारी को मुख्य सलाहकार तथा बलवंत सिंह बिष्ट, कुलबीर सिंह नेगी, धीरज राणा, मनवीर सिंह कठैत, बलबीर सिंह राणा, भोपाल सिंह कठैत, गोविंद सिंह बर्थवाल को सलाहकार मनोनीत किया गया। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के पूर्व महासचिव एवं समाजसेवी बीबी बहुगुणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान कुंदन लाल उनियाल, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ के पूर्व एवं वर्तमान प्रधान बलबीर सिंह बागड़ी तथा बुद्धि चंद डोटियाल भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!