बजट 2021-22 देश को विकास के मार्ग पर ले जाने वाला: सत्यपाल जैन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्यपाल जैन ने केन्द्रीय बजट का स्वागत करते हुये कहा कि यह बजट देश को विकास के मार्ग पर ले जाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष कोविड के कारण देश के लिये बहुत ही अत्यधिक आर्थिक संकट का रहा है, परन्तु इसके बावजूद भी सरकार ने देश को बड़े साहस के साथ इस संकट से निकाल कर विकास के पथ पर ओर तेजी से दौड़ाने का प्रयास किया है।     उन्होंने कहा कि आशंका के विपरित यह बजट आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालता जो कि अत्यंत सराहनीय बात है। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!