CBI ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में किया जाएगा पेश, AAP ने बताया लोकतंत्र के लिए काला दिन

Delhi Excise Policy Case NEW DELHI, 26 FEBRUARY: शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को सीबीआई (CBI) ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। मनीष सिसौदिया को कल मेडिकल करवाने के बाद दिल्ली रॉउज एवन्यू में सीबीआई जज एमके नागपाल की कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक मनु सिंघवी मनीष सिसौदिया की तरफ से वकील हो सकते हैं। बताया जाता है कि शराब घोटाले में मनीष सिसौदिया पर लगे आरोपों के मामले में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने और जांच एजेंसी को पूछताछ की प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने पर मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई द्वारा इस मामले में मनीष सिसोदिया से कई सबूतों और गवाहों के दर्ज बयानों के बारे में पूछताछ की जा रही थी।

इधर, सीबीआई दफ्तर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हु्आ है। मनीष सिसौदिया ने सीबीआई कार्यालय जाने से पहले ही आज अपनी गिरफ्तारी की आशंका जता दी थी। सिसौदिया ने इस पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए शराब घाटाले के लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में ईमानदारी से काम किया। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके कहा है कि ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आखिरकार 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने आप के कट्टर भ्रष्टाचारी मनीष सिसौदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल याद रखना एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। घोटालों में लिप्त केजरीवाल सरकार की असलियत जनता के सामने है। भ्रष्टाचारी आप का पतन निश्चित है।

मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा के कहने पर सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा को मनीष सिसोदिया और केजरीवाल से डर लगता है। भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। मनीष सिसौदिया ने गरीब बच्चों का भविष्य सुधारा है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। 

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नहीं किया, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी।

error: Content can\\\'t be selected!!