चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने 13 महिलाओं को दिया गौरव रत्न अवार्ड

प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में आयोजित किया गया समारोह

CHANDIGARH, 9 MARCH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में आज महिलाओं व विशेषकर छात्रों को समर्पित गौरव रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने यह अवार्ड वितरित किए। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन, पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों, विमला दुबे, मनोनीत पार्षद महेंद्र कौर, गीता चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेखा सूद, कार्यक्रम संयोजक रीता नंदा आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है कि महिला मोर्चा द्वारा उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, राजनीति आदि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और समाज के उत्थान में अपना योगदान दिया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के आह्वान पर पूरे देश में गौरव रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। इनमें कल्पना (बैडमिंटन), प्रार्थना भाटिया (स्वीमिंग), विद्या कुमारी (टेबल टेनिस), मधु (स्टाफ अटेंडेंट), तेजस्वी शर्मा (संगीत व स्वीमिंग), सरोज (बैडमिंटन), सरगुन अरोड़ा (बैडमिंटन), दिया नेगी (स्केटिंग), अक्षिता (कराटे), बुलबुल ढींगरा (रोलर स्केटिंग), करिश्मा रावत (एथलेटिक्स), अनीशा (जूडो) व पूनम (पैरा गेम्स) शामिल हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!