डिवाइन लाफ्टर क्लब सेक्टर-22 ने चंडीगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

CHANDIGARH, 10 MARCH: डिवाइन लाफ्टर क्लब नेहरू पार्क सेक्टर-22 ने रविवार को चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजीव वर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह तथा उनके साथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलबीर सिंह, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस भंदुला, भाजपा के राज्य सचिव रमेश निक्कू भी मौजूद रहे।

इस दौरान डिवाइन लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर चावला, चेयरमैन सुनील पुरी, महासचिव राजीव सहगल, गुरुचरण सिंह, ठाकुर अजीत सिंह, समाजसेविका पूजा घई, सुनील शर्मा ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का उनकी नियुक्ति के लिए आभार जताया। साथ ही पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही।

error: Content can\\\'t be selected!!