पंजाब विधानसभा में पास किए गए प्रस्ताव पर चंडीगढ़ भाजपा ने आम आदमी पार्टी को लिया आड़े हाथ

प्रस्ताव असंवैधानिक, चंडीगढ़ पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे आम आदमी पार्टी: अरुण सूद

CHANDIGARH, 2 APRIL: पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पंजाब को सौंप देने के प्रस्ताव को पास किए जाने व चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल्स लागू किए जाने का विरोध करने पर चंडीगढ़ भाजपा ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है तथा आम आदमी पार्टी से चंडीगढ़ पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है ।

आज यहां जारी एक बयान में भाजपा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर, चंद्रशेखर तथा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन ने कहा कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चंडीगढ़ पंजाब को सौंप दिए जाने का प्रस्ताव पास करवाए जाने से जहां आम आदमी पार्टी की सच्चाई सबके सामने आ गई है वहीं इस विषय पर आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ यूनिट भी संदेह के घेरे में है। जिससे यह लगता है कि आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ यूनिट की इसके लिए मोन सहमति है और ये भी चंडीगढ़ पंजाब को सौंपने के हिमायती है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह चंडीगढ़ के बारे में क्या स्टैंड रखते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि विधानसभा में पास किया गया प्रस्ताव बिल्कुल असंवैधानिक है तथा गैर कानूनी है । यह केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए राजनीतिक ड्रामेबाजी है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कर्मचारियों के लिए सेंट्रल सर्विसेज रूल्स लागू किये जाने का विरोध करने की बजाय पंजाब में कर्मचारियों के लिए अधिक सुविधाओं की घोषणा करती तो अच्छा होता। चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल्स लागू होने से पंजाब के चंडीगढ़ के ऊपर दावे पर किसी प्रकार का फर्क नहीं पड़ता है । यह केवल राजनीतिक पैंतरेबाजी है ।

वही महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ का स्टैंड स्पष्ट है कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है शहर के लोग इसे केंद्र शासित प्रदेश ही रहने देना चाहते हैं ओर भाजपा भी इसको केंद्र शासित प्रदेश ही रखना चाहती है इसमें किसी किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने दिया जाएगा । भाजपा का स्टैंड तो स्पष्ट है अब आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ यूनिट भी अपना स्टैंड साफ करें और जनता को बताएं कि वे क्या चाहते हैं। ऐसा आभास होता है कि इनका पंजाब विधानसभा में पास किये प्रस्ताव को मोन समर्थन है। पंजाब विधानसभा में पास किए गए प्रस्ताव से आम आदमी पार्टी के दोहरे मापदंड सामने आ गए हैं। जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!