चंडीगढ़ भाजपा का स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान: तीसरी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को दिए हेल्थ सर्विस के टिप्स

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय कमलम में मण्डल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की तीसरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों व हेल्थ वर्कर्स ने आपातकाल में स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं बारे जानकारी दी व बताया कि स्वास्थ्य सम्बंधित विशेष रूप से कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रारम्भिक सावधानियां क्या होनी चाहिए व प्रारम्भिक स्टेज पर कैसे निपटा जाए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, सचिव देवी सिंह, अनूप गुप्ता, अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ रुचित उप्पल, आईटी विभाग प्रमुख मोहिंदर निराला व इंदरजीत सिंह सहित मण्डल स्तर तक के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय स्वस्थ स्वयंसेवक अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूरे देश में स्वस्थ स्वयंसेवकों का निर्माण किया जाएगा ये स्वयंसेवक आवश्यकता के समय लोगों तक जाकर जनता में स्वस्थ से संबंधित सेवाएं प्रदान करेंगे।

इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ प्रदेश के मण्डल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक चंडीगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ रुचित उप्पल की देखरेख में आयोजित की गई इस कार्यशाला में चंडीगढ़ के आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ राजीव कपिला ने भी अपने विचार रखे तथा विषय पर विस्तार से चर्चा की जबकि डॉ आदित्य जिंदल ने कोविड 19 के शुरुआती लक्षणों उनकी पहचान व आरम्भिक चिकित्सा के पहलुओं ओर टीकाकरण के महत्व बारे जानकारी दी तथा सावधानियों को बनाए रखने की निरंतर आवश्यकता के बारे में चर्चा की।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ मोनिका सूद ने हमारे शरीर के विभिन्न प्रकारों और प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयुक्त भोजन के प्रकार और आवृत्ति के बारे में चर्चा की। हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीकों और खाद्य पदार्थों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
योग चिकित्सक शीतल खरका जी ने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के बारे में बात की। उन्होंने प्रतिभागियों को सही सांस लेने की तकनीक का अभ्यास भी कराया।

प्रदेश आईटी टीम के अध्यक्ष मोहिंदर निराला ने कोविड 19 के बारे में सही तथ्य और जागरूकता फैलाने में सोशल मीडिया के महत्व के बारे में चर्चा की तथा इस अभियान को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने की योजना बारे बताया।

इंद्रजीत सिंह कंवर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के कार्यक्रमों से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सेवा ही संगठन वेबसाइट के अनुप्रयोगों और उपयोग पर चर्चा की।

सत्र का समापन चंडीगढ़ राज्य संयोजक डॉ रुचित उप्पल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव द्वारा किया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!