चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह की माता का निधन, अंतिम संस्कार कल

CHANDIGARH, 11 APRIL: चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह की माता श्रीमती कुलदीप कौर का निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को किया जाएगा।

बताया गया है कि श्रीमती कुलदीप कौर को हार्ट अटैक के बाद चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को शाम चार बजे उनका निधन हो गया। बताया गया कि कनाडा से उनके पुत्र के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कल 12 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में श्रीमती कुलदीप कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सेक्टर 21-ए स्थित उनके निवास स्थान हाउस नंबर-14 से दोपहर 12 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!