फर्नीचर मार्केट के अग्निपीड़ित दुकानदारों से मिले चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की

कहा- दुकानदारों के पुनर्वास के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष करेंगे पुरजोर पैरवी

CHANDIGARH, 22 JUNE: चंडीगढ़ के सेक्टर 54-55 स्थित शहर की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में आज शाम भीषण आग लगने के बाद पीड़ित दुकानदारों से मिलने के लिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद पीड़ित दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह उनके पुनर्वास के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष पुरजोर पैरवी करेंगे। इस दौरान लक्की के साथ चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे भी मौजूद थीं।

लक्की ने बताया कि इस अग्निकांड में फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन को इसकी भरपाई के लिए उन्हें तुरंत मुआवजा जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्की दुकानों के अभाव में यह मार्केट कई बार आग की भेंट चढ़ चुकी है। हर बार दूकानदारों का भारी नुकसान होता है। लक्की ने कहा कि इन दुकानदारों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन को इसका पक्का हल निकालना चाहिए। लक्की ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस इन दुकानदारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!