धूमधाम से मनाया गया चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की का जन्मदिन, बधाई देने वालों का दिनभर लगा रहा तांता

लक्की ने पार्टी कार्यकर्ताओं से खुद को देश की सेवा में समर्पित करने का आह्वान किया

CHANDIGARH, 27 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लक्की को बधाई देने के लिए कांग्रेस भवन सेक्टर 35 और उनके घर में दिनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं का तांता लगा रहा।

आज अपनी आयु का 49वां वर्ष पूरा करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की को कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही केक भी काटा।

इस अवसर पर लक्की को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी पांचों जिलाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी और कांग्रेस के पार्षदों के अलावा लक्की के प्रशंसक, समर्थक, शहर के गणमान्य व्यक्ति व शुभचिंतक शामिल थे। इस अवसर पर लक्की ने सभी का उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनसे आज के मुश्किल समय में अपने आप को पूरी तरह से देश की सेवा के लिए समर्पित कर देने का आह्वान किया, जब वर्तमान सरकार द्वारा कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण देश गंभीर संकट से गुजर रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!