चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने बनाई सोशल मीडिया टीम, दीपा दुबे ने सदस्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने आज महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस ढंग से ये सदस्य मेहनत से पार्टी के अनुरूप कार्य कर रही हैं, उससे आने वाले समय में ये अपनी योग्यता के अनुसार पार्टी को हर स्वरूप से धरातल पर मजबूत करेंगी।

इस मौके पर स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ने बधाई देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में यह सोशल मीडिया टीम Chandigarh में महिला कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी और मोदी सरकार की गलत नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएगी।

दीपा दुबे ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए अन्य महिलाओं को भी संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। Chandigarh में महिलाओं से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनको महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम उजागर करेगी और शहर की समस्याओं, जिनको चंडीगढ़ की महिला सांसद ने भी नजरंदाज किया हुआ है, उनको भी उजागर करेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस सोशल मीडिया टीम में अध्यापिका, समाजसेवी, गृहणी, पीएचडी स्कॉलर आदि शामिल हैं। इस मौके पर सुषमा यादव, दामिनी, प्रीति कुमारी, जैस्मीन जगी आदि को नियुक्ति पत्र दिए गए।

error: Content can\\\'t be selected!!