चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने भाजपा मेयर के वार्ड में बजाई थालियां, पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी शामिल हुए

CHANDIGARH, 7 FEBRUARY: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने शहर में आज से शुरू किए गए नारी न्याय अभियान के तहत पहले दिन चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को मुद्दा बनाया और भाजपा मेयर मनोज सोनकर के वार्ड में थालिया बजाईं। विकास नगर मौलीजागरां में हुए इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के अलावा कांग्रेस कॉलोनी सैल के चेयरमैन मुकेश राय, प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना, जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर और महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। ये सभी कांग्रेसजन विकास नगर मौलीजागरां के रामलील मैदान से कम्युनिटी सेंटर तक पैदल थालियां बजाकर मार्च करना चाहते थे लेकिन पुलिस बल ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में साफ देखा गया कि बीजेपी के चुनाव अधिकारी हमारे गठबंधन के 20 वोट से जीते हुए उम्मीदवार को हरा रहे थे और 16 वोट वाले हारे हुए भाजपा के उम्मीदवार को जिता रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि मेयर चुनाव में बीजेपी ने तीनों ही पोस्टों पर किसी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया, जबकि कांग्रेस ने एक पोस्ट महिला को दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के आरक्षण की बात उठाई, अगर मोदी सरकार चाहती तो संसद में महिला आरक्षण को 2024 के चुनाव से लागू कर सकती थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने मेयर चुनाव पर कहा कि चोरी छुपकर होती है लेकिन इस चुनाव में सरेआम वोटों की डकैती हुई है। क्या इस तरह से मेयर चुनाव होना चाहिए था ?

error: Content can\\\'t be selected!!