चंडीगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद बानो 25 साल बाद कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

श्रीनिवास काला की भी भाजपा छोड़ AAP में घर वापसी, उनके साथ कई कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने ज्वाइन की AAP

CHANDIGARH, 22 AUGUST: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रेरित होकर आज श्रीनिवास काला ने भाजपा छोड़कर AAP के सहप्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में घर वापसी कर ली। उनके साथ चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की उप प्रधान शमशाद बानो, जोकि पिछले 25 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम कर रही थीं, कमलजीत कौर सचिव महिला कांग्रेस, भाजपा महिला मोर्चा से मल्लिका, रोशन, शबाना और प्रीतम कौर ने भी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

कांग्रेस व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के सह-प्रभारी एवं पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़़ा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने श्रीनिवास काला, शमशाद बानो, कमलजीत कौर, मल्लिका, रोशन, शबाना और प्रीतम कौर तथा उनके समर्थकों को आम आदमी पार्टी के पटके पहनाकर पार्टी में शामिल किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इन सभी नेताओं ने भी पार्टी के साथ एकजुट होकर काम करने का प्रण लिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेम लता, पार्षद दमनप्रीत सिंह, पार्षद सुमन शर्मा व सोनू शर्मा ने सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा ने सभी से चंडीगढ़ के लोगों की ईमानदारी से सेवा करने का आह्वान भी किया।

error: Content can\\\'t be selected!!