चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, देखिए कौन कहां से होगा चुनाव मैदान में

CHANDIGARH: दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें फिल्हाल 6 नामों की घोषणा की गई है। इसी के साथ निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए अन्य नामों पर भी मंथन तेज कर दिया है।

प्रत्याशियों की पहली सूची की अधिकारिक घोषणा आज शाम दिल्ली के विधायक व चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य नामों की भी घोषणा की जाएगी।आज जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 9 से वंदना यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 12 से संदीप दहिया, वार्ड नंबर 15 से रामचंद्र यादव, वार्ड नंबर 18 से तरुणा मेहता, वार्ड नंबर 27 से अमरदीप सिंह तथा वार्ड नंबर 35 से संदीप भारद्वाज के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही है और इसके प्रति लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!