चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: वार्ड-2 में लक्की और वार्ड-19 में पूर्व मेयर कमलेश ने शुरू किया डोर-टू-डोर प्रचार अभियान, जानिए क्या कहा लोगों से

CHANDIGARH: वार्ड नंबर-2 से कांग्रेस प्रत्याशी हरमोहिंदर सिंह लक्की ने आज सेक्टर-7 सीपीडब्ल्यूडी क्वार्टर से अपने घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की।

डोर टू डोर प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश बनारसीदास।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नागरिक स्थिति बदतर है, पार्कों का बुरा है और उनका रखरखाव नहीं किया गया। बच्चों के खेलने के उपकरण या तो गायब हैं या टूट गए हैं। सेक्टर 7 में मुख्य सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। लक्की ने वादा किया कि एक बार निर्वाचित होने के बाद वे वार्ड में विकास के अलावा सेक्टर 7 में सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण करवाएंगे। उन्होंने नगर कीर्तन के अवसर पर शहर वासियों को बधाई दी और गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 7 और 8 में माथा टेका।

इधर, वार्ड नंबर-19 से कांग्रेस की उम्मीदवार एवं पूर्व मेयर श्रीमती कमलेश बनारसीदास ने भी आज राम दरबार में अपने साथियों के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। उन्होंने लोगों को नगर निगम में भाजपा की विफलताओं तथा पिछले 5 साल में हुए जनविरोधी फैसलों की जानकारी देते हुए एक बार पुनः कांग्रेस को नगर निगम की सत्ता सौंपने की अपील की।

error: Content can\\\'t be selected!!