वार्ड-4 में जन्नत जहां को भारी जनसमर्थन से कांग्रेस उत्साहित, शास्त्रीनगर-इंदिरा कालोनी में गूंजे जिंदाबाद के नारे

कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां ने मच्छी मार्केट में चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव में वार्ड-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे कांग्रेस पार्टी बेहद उत्साहित है। सोमवार को इंदिरा कॉलोनी स्थित मच्छी मार्केट में एक नुक्कड़ सभा के दौरान सैकड़ों की भीड़ जुटी। इस भीड़ में कांग्रेस के समर्थन में जन्नत जहां जिंदाबाद के नारे से शास्त्री नगर और इंदिरा कॉलोनी गूंज उठी। नुक्कड़ सभा के बाद जन्नत जहां कॉलोनी में डोर टू डोर कार्यक्रम में निकल पड़ी। इससे पहले जन्नत ने मच्छी मार्केट में चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन किया।

कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां के संबोधन को लोग बहुत ही गम्भीरता सुन रहे हैं। क्योंकि इस वार्ड की जनता पिछले करीब सात सालों से अपने को ठगा महसूस कर रही है।

वार्ड-4 के लोगों को संबोधित करते हुए जन्नत ने दावा किया कि यहां की जनता भाजपा को पूरी तरह से नकार चुकी है। इसलिए इस वार्ड से भाजपा कभी भी किसी भी सूरत में जीत नहीं सकती है। क्योंकि भाजपा का दूसरा नाम भारतीय झूठ पार्टी हो गया है।

डोर टू डोर कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत से कहा कि भाजपा राज के कुछ ही सालों में यह वार्ड पूरी तरह से नर्क बन गया है। यहां न तो समय पर पीने के पानी की सप्लाई की होती है, न ही सफाई कर्मचारी ही आते हैं। रोड गलियों का वैसे ही बुरा हाल हो गया है। वार्ड नंबर-4 की जर्जर सड़कें, गन्दगी, तरह तरह की समस्याएं अब यहां की पहचान बन गई हैं।

इस पर जन्नत जहां ने वार्ड के लोगों से कहा कि भाजपा के राज में देश और शहर का बुरा हाल हो चुका है। महंगाई चरम पर है, फल तो दूर आम आदमी सब्जियां भी नहीं खा पा रहे हैं। खाना पकाने के लिए तेल की कीमत भी आसमान छू रही है। शहर की मूलभूत समस्याओं में भारी गिरावट के कारण यह शहर स्वच्छता में पिछड़ कर एक से 66वें स्थान पर आ गया है। जन्नत ने दावा किया कि पार्षद बनते ही वार्ड-4 को संवारने का काम शुरू हो जाएगा। पानी की सप्लाई नियमित की जाएगी, रोड गलियों के मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, सफाई व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एमओएच डिपार्टमेंट पर नकेल डालने के लिए काम होगा, जर्जर सड़कों को ठीक कराने जैसे सभी कामों को एक समय सीमा में पूरी तरह से व्यवस्थित करेंगे। जन्नत जहां का दावा है कि आज भाजपा की महिला उम्मीदवार वार्ड में प्रचार के लिए निकल भी नहीं पा रहीं हैं। क्योंकि हर जगह भाजपा का विरोध चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा पार्षद और शहर की सांसद ने वार्ड और शहर के लिए कभी भी कोई काम नहीं किया। यही कारण है कि वार्ड-4 आज नर्क बना हुआ है, जिसे पार्षद बनते ही वह खुद ही ठीक कराएंगी।

आज के कार्यक्रमों में शामिल होने वालों में शास्त्री नगर से तेजवीर, डॉक्टर संतोष, परमजीत पम्मी, सोनू चौधरी, सतनाम चौधरी, अवतार सिंह, महेश, मोहित, चांद, तारा, सोमलाप, किशन, रवि, मुकेश, अशर्फी देवी, पूनम, थापा, सविता चवान, रीता, माया, सुनीता, कमलेश कुमारी, आशा रानी, शमीम, अहमद, आरिफ हुसैन, रईस अहमद के अलावा काफी संख्या में समर्थक थे।

error: Content can\\\'t be selected!!