चंडीगढ़ नगर निगम ने आरोपी कर्मचारियों की बहाली रद्द कर अपनी गलती सुधारीः कांग्रेस

निगम प्रशासन का ये बिल्कुल सही कदम लेकिन कुछ सवाल अभी भी बने हुए हैंः राजीव शर्मा

CHANDIGARH, 17 NOVEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि आज जब भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम ने रिश्वतखोरी के आरोपी निगम के दो वरिष्ठ कर्मचारियों की बहाली रद्द करके अपनी गलती सुधार ली है तो इसे सही दिशा में उठाया गया कदम ही कहा जाएगा लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या उनके निलंबन को रद्द करने का फैसला इस मामले की जांच को पटरी से उतारने के लिए किया गया था ?

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि इस मामले में आरोपी कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए थे और जांच एजेंसी को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मिले थे, जिसमें एक आरोपी के घर से करोड़ों की ज्वैलरी की बरामदगी भी शामिल है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारियों की बहाली पर चंडीगढ़ के लोग स्तब्ध रह गए थे और उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले नगर निगम द्वारा भ्रष्टाचारियों को खुले तौर पर संरक्षण दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। आरोपियों की बहाली पर चण्डीगढ़ की जनता में एक बहुत गलत संदेश गया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह अच्छा ही है कि चाहे जनता के दबाव में ही सही, पर इन कर्मचारियों की बहाली को अब रद्द कर दिया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!