चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी

CHANDIGARH: देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयीकी जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इसी श्रृंखला में चंडीगढ़ भाजपा भी सभी 35 मंडलों पर पुष्प सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमे सभी कार्यकर्ता अपने हरमन प्रिय नेता को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर सभी पार्षद भी अपने अपने वार्डों में इस कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रमों का आयोजन सुबह 8 से 10 बजे, दोपहर 1 से 4 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों में इन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

इसके साथ साथ चंडीगढ़ भाजपा द्वारा गरीब लोगों को धनास में निःशुल्क चश्मे भी वितरित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम की संयोजक आशा जसवाल हैं और उनकी सह संयोजक नीना तिवारी इस काम को देख रही हैं। इसके अलावा जिला नंबर 2 के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और मंडल नंबर 5 की समूची टीम इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल जी और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ये भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान है कि कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित के लिए कुछ भी कर गुजरता है। हमारी केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेता किसी का भी नाम लें, सभी इसी बात का सबूत देते हैं। आज मोदी सरकार को 6 वर्ष से भी अधिक हो रहे हैं उनके किसी भी मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। जबकि पिछली सरकारों के तो भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना हुआ है।

उन्होंनेकहा कि सरकार द्वारा सुबह प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जा रहा है जिसमें हम सभी देशवासियों को वर्चुअल माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए। इसके अलावा “वन नेशन, वनइलेक्शन नामक सेमी वेबनार का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के लीगल डिपार्टमेंट द्वारा किया जाएगा। इसके मुख्या वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपिंदर यादव होंगे।

https://bjpchandigarh.webex.com/bjpchandigarh/onstage/g.php?MTID=edc5ff1729aaf41d44645bf9eb3d3a8ee

सिस्को वेबेक्स के लिंक से या पार्टी कार्यालय जाकर भी आप इस सेमी वर्चुअल वेबनार से सीधे जुड़ सकते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!