चंडीगढ़ भाजपा के एनजीओ सैल ने सब्जी मंडी-26 में लगाया कोरोना टीकाकरण शिविर, अरुण सूद व कैलाश जैन ने भी लगवाई बूस्टर डोज

कार्यक्रम में अरिहंत सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की

CHANDIGARH, 24 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के एनजीओ सैल ने अरिहंत सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सहयोग से आज सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने भी बूस्टर डोज लगवाई। इस शिविर में उनके अलावा 100 से अधिक व्यक्तियों ने बूस्टर डोज लगवाई।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने अरिहंत सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रतन जैन, महामंत्री कस्तूरी लाल सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा मजदूर संगठन के सदस्यों को भाजपा ज्वाइन भी करवाई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपमहापौर अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, भाजपा प्रकोष्ठों के कोऑर्डिनेटर हरीश गर्ग, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राज बंसल, महामंत्री मोहित सूद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा एनजीओ सैल के संयोजक अजय सिंगला, सह संयोजक अजय कौशिक, राजेश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य विकास गोयल व सब्जी मंडी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद थे।

इस मौके पर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रतन जैन ने सब्जी मंडी की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को सौंपा। अरुण सूद ने इस ज्ञापन को उचित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। अंत में भाजपा एनजीओ सैल के संयोजक अजय सिंगला ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!