चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने जयंती पर स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, NSUI ने रक्तदान शिविर लगाया

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI ने भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने राष्ट्र के लिए योगदान के लिए राजीव गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया और कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान था। युवा नेता मनीष बंसल ने कहा कि राजीव गांधी ने मतदान की उम्र को कम करके 18 वर्ष करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस तरह युवाओं को राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया।

विपक्ष के नेता देविंदर सिंह बबला ने कांग्रेसियों से भाजपा शासित नगर निगम के कुशासन के खिलाफ एकजुट होने और कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया। महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने कहा कि राजीव गांधी को उनकी सादगी और दूरदर्शी दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ही कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को राष्ट्रीय परिदृश्य में लाए थे। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक, भूपिंदर सिंह बड़हेरी, हरमेल केसरी, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं महासचिव मनोज लुबाना एवं करणबीर सिंह कनू ने भी अपने विचार रखे।

error: Content can\\\'t be selected!!