चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने रमेश कुमार को बनाया पूर्वांचल सैल का चेयरमैन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियां तेज करते हुए अपने तमाम प्रकोष्ठों को सक्रिय व मजबूत करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के पूर्वांचल सैल का चेयरमैन भी घोषित कर दिया।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को बुके भेंटकर आभार व्यक्त करते पार्टी के पूर्वांचल सैल के नवनियुक्त चेयरमैन रमेश कुमार व अन्य।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने रमेश कुमार को तुरंत प्रभाव से पार्टी के पूर्वांचल सैल का चेयरमैन नियुक्त करते हुए उन्हें सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर अपने कई साथियों के साथ रमेश कुमार ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को बुके भेंटकर इस नियुक्ति के लिए उनका, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, शीर्ष नेता राहुल गांधी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत तथा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महासचिव (प्रशासन) एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के प्रति आभार व्यक्त किया।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पूर्वांचल सैल के चेयरमैन रमेश कुमार को शीघ्र अपनी टीम गठित करने को कहा। छाबड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश कुमार के पूर्वांचल सैल का चेयरमैन बनने से पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः पंजाब सरकार ने साल-2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

error: Content can\\\'t be selected!!