चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने सुभाष चावला के नेतृत्व में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने आज सेक्टर-35 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने अफ्रीका में अपमानित होने के पश्चात अहिंसा को ढाल बनाकर अंग्रेजों से हिंदुस्तान को आजादी दिलाई। आज सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत करके साम्प्रदयिक ताकतों के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए हुए मार्ग को अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी जिंदल, विनोद शर्मा, रवींद्र गुजराल, रजनी तलवार, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास, अच्छेलाल गौड़, नसीब जाखड़ और कांग्रेस सेवा दल के महेश प्रसाद शर्मा, सर्वोत्तम राणा व रामराज वर्मा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसयूआई ने सेक्टर 35 में पौधारोपण किया, जिसका उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने किया।

error: Content can\\\'t be selected!!