चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथिः शहर में 1.46 लाख से अधिक मास्क बांटे, 5 लाख रुपए से ज्यादा की दवाएं वितरित कीं

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के हाथों हुई शहर में मास्क वितरण अभियान की शुरुआत

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला की उपस्थिति में इम्युनिटी बूस्टर दवाएं वितरित की गईं

CHANDIGARH: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज शहरवासियों के बीच 1.46 लाख से अधिक मास्क वितरित किए। इस अभियान की शुरुआत पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने सेक्टर-41 में एक संक्षिप्त समारोह से की। यह समारोह वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह बड़हेरी और युवा नेता अतिंदर रॉबी ने आयोजित किया था।

बलबीर सिद्धू ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सराहना की

इस अवसर पर बलबीर सिंह सिद्धू ने कोरोना महामारी में चंडीगढ़वासियों की मदद को काम करने के लिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के भविष्य के ऐसे सभी प्रयासों को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक एवं सेवादल के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के 35 ब्लाकों में घर-घर जाकर मास्क बांटते हुए लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की के अनुसार चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की देखरेख में सभी ब्लॉको में टीमों का गठन किया गया था और इन टीमों ने शहरवासियों को 7-7 मास्क वाले पैकेट वितरित किए।

मुख्य कार्यक्रम बापूधाम कालोनी में हुआ

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम बापूधाम कालोनी में आयोजित किया गया, जहां लोगों को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 5 लाख से अधिक की इम्युनिटी बूस्टर दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूधाम और उसके अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, रवि ठाकुर व बापूधाम कॉलोनी के अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा थियोन फार्मास्यूटिकल्स के मनीष बंसल की मदद से किया गया था। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए और डॉक्टरों की उपस्थिति में 2000 से अधिक लोगों को दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

राजीव गांधी वैज्ञानिक स्वभाव और आधुनिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति थेः पवन बंसल

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उन्हीं की दूर दृष्टि थी, जिसकी बदौलत देश ने कंप्यूटर प्रौद्योगिकी को फलते-फूलते देखा। बंसल ने कहा कि राजीव गांधी वैज्ञानिक स्वभाव और आधुनिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति थे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करिश्मे को देश हमेशा याद करेगाः सुभाष चावला

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि राजीव गांधी को उनके द्वारा युवाओं के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा, जिसमें मतदाता की आयु सीमा घटाकर 18 वर्ष करना शामिल है। चावला ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश के युवाओं के साथ जुड़ाव को महत्व दिया और कहा कि युवाओं को साथ लिए बिना कोई भी देश प्रगति के बारे में नहीं सोच सकता। राजीव गांधी के करिश्मे को देश हमेशा याद करेगा।

इन लोगों ने घर-घर जाकर बांटे मास्क

इस बीच, राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर विभिन्न वार्डों में मास्क बांटने वालों में मुख्य रूप से डीडी जिंदल, पवन शर्मा, नगर निगम में विपक्ष के नेता देविंदर सिंह बबला, भूपिंद्र सिंह बड़हेरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, हरमोहिंदर सिंह लक्की, रविन्द्र कौर गुजराल, अमरजीत सिंह गुजराल, सतीश कैंथ, मीनाक्षी चौधरी, अजय शर्मा, मनोज लुभाना, आनंद सिंह, कुलदीप कैंबवाला, सरोज शर्मा, गुरप्रीत गाबी, ईश शर्मा, करनवीर सिंह कन्नू, विजय राणा, परीक्षित राना, दिलावर सिंह, नरेंद्र सिंह रिंकु, राजीव मोदगिल, कमलेश बनारसी दास, सोनिया दुग्गल, वीरेंद्र राय, रमेश शर्मा, मनोज गर्ग, सचिन गालव, रौबी संधू, गुरबख्श रावत, ज्योति हंस, अहमद अली, सोनू खान, राकेश बरौटिया, रूपिंदर रूपी, रामेश्वर गिरि, विक्रम चोपड़ा, सुभाष गहलोत, कृष्ण, रानो, यैंकी कालिया, ऊषा राणा, नसीब जाखड़, विपिन जोत अमन, बंटी नारंग, विकास सोनी, प्रेम लता, जसबीर बंटी, राजू पलसौरा, जीत सिंह बहलाना, रवि पाराशर, युवा कांग्रेस के संदीप कुमार, बकील खान जिला अध्यक्ष, दविंदर सिंह रवि, प्रदीप कुमार, अतिंदर जीत सिंह रोबी, मिहिर गुलेरिया, शीला फूल सिंह, अजय जोशी, राकेश सोनी, धर्मवीर, लव कुमार, प्रेम पाल चौहान, जतिंदर यादव, रजनी तलवार, यादविंदर मेहता, कप्तान सिंह, ममता राणा, देवराज, अश्वनी कुमार, कुलदीप सिंह टीटा, ओमप्रकाश सैनी, अनिल चड्ढा, प्रेम चड्ढा, सतपाल बिड़ला, चन्दर खड़गा, नीता लोहरे, गीता बाल्याणी, विक्रम सौदा, अशोक चौटाला आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!