चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने संगठन में की एक और नई नियुक्ति

पार्टी के लीगल, ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई सैल को और मजबूत करने की दिशा में किया फैसला

new appointment in congress CHANDIGARH, 22 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूत करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने आज एक और नई नियुक्ति की। उन्होंने पार्टी के लीगल, ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई सैल में मनीषा को प्रदेश महासचिव बनाया है। लक्की ने वीरवार को उन्हें सेक्टर-35 स्थित पार्टी कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि सेक्टर-27 निवासी मनीषा पेशे से वकील हैं तथा लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी रही हैं। उनकी इस नियुक्ति से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लीगल, ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई सैल को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की का आभार व्यक्त करते हुए मनीषा ने विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा व लगन से निभाएंगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सैनी, हरमेल केसरी, अच्छेलाल गौड़, अमरजीत सिंह गुजराल आदि भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!