चंडीगढ़ के पीसीसी डेलीगेट्स ने प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनाव के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया

मीटिंग में विनोद शर्मा ने पेश किया प्रस्ताव, पवन बंसल, एचएस लक्की व सुभाष चावला ने किया अनुमोदन

congress organization election CHANDIGARH, 17 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों (PCC Delegates) की बैठक आज कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के रिटर्निंग ऑफिसर व राजस्थान के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा एवं सहायक प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी के संगठन चुनावों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

इस बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों और एआईसीसी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला ने अनुमोदित किया। इसके बादा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत करने का यह प्रस्ताव बैठक में भाग लेने वाले सभी पीसीसी प्रतिनिधियों (PCC Delegates) ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

बैठक में भाग लेने वाले पीसीसी प्रतिनिधियों (PCC Delegates) में विनोद शर्मा, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, उपाध्यक्ष हाफिज अनवर-उल-हक, गुरचरण दास काला, संजय भजनी, लेखपाल, जागीर सिंह, राम चरण गुप्ता, बलविंदर कौर राणा, राजीव कुमार मौदगिल, एचसी कल्याण, जतिंदर सिंह धामी, लवकुमार, अजय जोशी, सरोज शर्मा, देविंदर कुमार गुप्ता, सतीश कैंथ, विपनजोत सिंह अमन, राजीव शर्मा, अमरजीत सिंह गुजराल, अच्छे लाल गौड़, विक्रम चोपड़ा, पार्षद गुरबख्श रावत, दिलावर सिंह मलोया, भूपिंदर सिंह बड़हेरी, आनंद सिंह, अभिषेक शेंकी, विजय सिंह राणा, पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, मीनाक्षी चौधरी और सीटीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!