PM Modi’s birthday celebration: चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटा पौष्टिक आहार

बच्चे देश का भविष्य, इनका पालन-पोषण अच्छे से हो, यह हम सबकी जिम्मेदारीः अरुण सूद


CHANDIGARH, 17 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा (Chandigarh Pradesh BJP) द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ महिला मोर्चा (Bharatiya Janata Party Chandigarh Mahila Morcha) ने आज पोषण सप्ताह का आयोजन किया तथा आदर्श आंगनबाड़ी कार्यक्रम के तहत चार मंजिला फ्लैट कॉलोनी धनास, सेक्टर-33 की शाहपुर कॉलोनी तथा सेक्टर-49 के आंगनबाड़ी सेंटर के बच्चों को पौष्टिक आहार, जूस, केले, बिस्कुट तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया।

आंगनबाड़ी के बच्चों व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जैसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी, पूनम शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने इस कार्य के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं तथा वहां पर एकत्रित महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार सबकी जरूरत है लेकिन बच्चों के लिए तो सबसे ज्यादा जरूरी है। बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पोषक सप्ताह के अंतर्गत बच्चों तक पोषक आहार पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर कॉलोनी में पौधारोपण भी किया गया।

चेहल्लुम के कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व अन्य।

इसके अलावा स्मॉल फ्लैट धनास में अबू तालिब फाउंडेशन द्वारा चेहल्लुम के मौके पर आयोजित कार्यक्रम अजीयत दारी में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी अमजद, भाजपा प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह सरां और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!