चंडीगढ़ में स्मृति ईरानी का घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

चंडीगढ़ आगमन पर स्मृति ईरानी को दिखाए काले झंडे, डिग्रियों की प्रतियां भी जलाईं

Youth Congress protest CHANDIGARH, 17 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस (Chandigarh Pradesh Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) को चंडीगढ़ आगमन पर काले झंडे दिखाए और रोजगार की मांग करते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेसियों को रोक लिया। इस बीच, उनकी पुलिस से नोकझोक भी हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

युवा कांग्रेसियों को हिरासत में थाने ले जाती पुलिस।

बता दें कि चंडीगढ़ में युवा कांग्रेसियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-56 में जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को घेरने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए युवा कांग्रेसियों को रोक लिया तथा उन्हें हिरासत में लेकर सेक्टर-39 थाने ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक यह युवा कांग्रेसी पुलिस हिरासत में थे। इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर रोजगार देने में विफल होने का आरोप लगाया।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक लुबाना ने कहा कि देश के इतिहास में आज बेरोजगारी के मामले में भारत शीर्ष पर है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने डिग्रियों की प्रतियां भी जलाईं। युवा कांग्रेसियों ने कहा कि ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पर युवाओं ने बड़ी तादाद में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के मिस्डकॉल नंबर पर भी बड़ी संख्या में युवाओं ने मिस्डकॉल दी हैं। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव विनायक बांगिया, सुखदेव सिंह, नवदीप सिंह, जिला-2 प्रधान धीरज गुप्ता, वार्ड प्रधान दीपक जैसवाल, विकास खन्ना, जसप्रीत सिंह, शानू खान, विशाल मढ़ी, अक्षय जॉन्टी, विशाल, प्रकाश कुमार आदि शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!