चंडीगढ़ में भाजपा ने सेवा कार्यों के जरिए हर्षोल्लास से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने रक्तदान शिविरों के आयोजन से की शहर में सेवा पखवाड़े की शानदार शुरुआत

Prime Minister Narendra Modi’s 72nd Birthday CHANDIGARH, 17 SEPTEMBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 72वां जन्मदिवस आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने सेवा कार्यों के जरिए हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (Chandigarh Pradesh BJP President) अरुण सूद ने रक्तदान शिविरों के आयोजन से शहर में सेवा पखवाड़े की शानदार शुरुआत की। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर में रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता (Chandigarh Pradesh BJP Spokesperson) कैलाश चंद जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिवस पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की तीन जिला इकाइयों की तरफ से रक्तदान शिविरों का आयोजन मुख्य रहा। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने सेवा पखवाड़े की शुरुआत करते हुए सेक्टर-46, 27 व 8 के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-46 के रक्तदान शिविर का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला इकाई ने किया, जिसमें जिला अध्यक्ष नरेश पांचाल के साथ सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर के दौरान श्रीनिवासनल्लू संगठन मंत्री एवं चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

सेक्टर-27 के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन रानी झांसी जिला इकाई ने किया, जिसमें जिला अध्यक्ष जतिन्द्र मल्होत्रा के साथ सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-8 में हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भगत सिंह जिला इकाई ने किया, जिसमें जिला अध्यक्ष सतिन्दर सिंह सिधु के साथ सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व मेयर सरबजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथि रहे। आज के रक्तदान शिविरों में 257 यूनिट खून एकत्रित हुआ।

रक्तदान शिविर में भाजपाइयों की हौसलाअफजाई करते पार्टी के नेता।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कार्यकर्ताओं व शहरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा रक्तदान के महत्व को समझाते हुए लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्सव के रूप में नहीं मनाया जाता, बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा ने नर सेवा- नारायण सेवा के नारे को आगे रखकर ही नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। सूद ने कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति ही है, जिसमें जन्मदिन भी सेवा कार्यो द्वारा मनाया जाता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व संगठन महामंत्री श्रीनिवासनल्लू तथा मेयर सरबजीत कौर ने रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिलों के सभी पधाधिकरियों, मंडल अध्यक्षों व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

error: Content can\\\'t be selected!!