सेक्टर-42 झील और मलोया में धूमधाम से की गई छठ पूजा

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की समेत कई पार्टी नेताओं ने पहुंचकर पूर्वांचलवासियों को दी शुभकामनाएं

CHANDIGARH, 30 OCTOBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज शहर के विभिन्न हिस्सों में सूर्य भगवान की उपासना के महापर्व छठ पूजा समारोह में भाग लिया। ऐसा ही एक कार्यक्रम पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा सेक्टर-42 में झील पर आयोजित किया गया। यहां सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया। पूजा समारोह में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और वरिष्ठ नेता हाफिज अनवर-उल हक, विनोद शर्मा, धर्मवीर, जाहिद परवेज खान और राजदीप सिद्धू विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे।

समिति के महासचिव सुनील गुप्ता ने समिति के अन्य पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ मिलकर गंगाजल से पूजा करने की शुरुआत की। सूर्य आराधना के इन अनुष्ठानों को चण्डीगढ़ में बसे पूर्वांचल से आए हुए भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ संपन्न किया।

महापर्व का एक दूसरा कार्यक्रम मलोया में पूर्वांचल कमेटी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसी पार्षद निर्मला देवी मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर मलोया की झील को अच्छी तरह से साफ किया गया था, जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की अर्चना की। चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, स्थानीय नेताओं केदार नाथ यादव, राम बाबू, दिलावर सिंह, संजय सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाफिज अनवार उल हक, ज़ाहिद परवेज़ खान, विनोद शर्मा और धर्मवीर के साथ यहां भी हज़ारों भक्तों ने भगवान सूर्य की पूजा की और झील में धार्मिक अनुष्ठान किए।

error: Content can\\\'t be selected!!