मुख्यमंत्री चन्नी ने मोरिंडा अनाज मंडी से पंजाब में धान की खरीद की शुरूआत की

किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना अनाज मंडियों से उठाया जाएगा: मुख्यमंत्री

CHANDIGARH: पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अनाज मंडी मोरिंडा से राज्य भर में साल 2021-22 के लिए धान की खरीद की शुरूआत की।

पंजाब में धान की खरीद संबंधी केंद्र सरकार द्वारा एक पत्र जारी करके कहा गया था कि धान की खरीद 1 अक्तूबर की बजाय 11 अक्तूबर को शुरू की जाये परन्तु मुख्यमंत्री स. चन्नी ने प्रधानमंत्री के पास पंजाब में धान की खरीद तुरंत शुरू करने संबंधी एक दिन पहले ही अनुरोध किया था। इस अपील को मानते हुए प्रधानमंत्री द्वारा राज्य में 3 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने की अनुमति दी गई है।

अनाज मंडी मोरिंडा में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की निर्विघ्न और तुरंत खरीद के अलावा लिफ्टिंग और अनाज भंडारण बारे भी जरुरी प्रबंध राज्य सरकार द्वारा कर लिए गए हैं।

स. चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना मंडियों में से उठाने के लिए वचनबद्ध है और समय पर किसानों को फसल की अदायगी भी यकीनी बनाई जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भी अपील की कि धान में नमी संबंधी भारत सरकार द्वारा तय किये गए मापदण्डों के अनुसार ही सूखे धान की फसल मंडियों में लेकर आएं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सचिव खाद्य एवं सिविल सप्लाई गुरकिरत कृपाल सिंह को हिदायत की कि धान की फसल की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाई जाये और किसानों को फसल बेचने संबंधी कोई दिक्कत न आने दी जाये।

इस मौके पर दूसरों के अलावा मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री राहुल तिवारी, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती सोनाली गिरी, एस.एस.पी रूपनगर श्री विवेक शील सोनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरविन्दर सिंह कुकराली, जिला मंडी अफसर निर्मल सिंह, डी.एफ.एस.सी सतवीर सिंह, डी.एम पनसप मोनिका, डी,एम मार्कफैड नविता और डी.एम वेयरहाउस केवल कृष्ण भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!