अगले 4 दिन में बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए मौसम विभाग ने क्या की भविष्यवाणी

CHANDIGARH: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तरी राजस्थान में अगले 4 दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति बनने के आसार हैं। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है। इस बीच, चंडीगढ़ में आज खिली धूप ने दो दिन से ठिठुर रहे लोगों को थोड़ी राहत दी।

सर्दी के इस सीजन में गत शनिवार को पहली बार लोगों ने ठंड का अहसास किया था। शुक्रवार की रात को हुई बारिश ने चंडीगढ़ समेत पूरे नॉर्दन रीजन में मौसम पलट दिया। शनिवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। तब रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। इससे पहले एक दिसंबर को सीजन का सबसे ठंडा दिन था।

मौसम विभाग ने मंगलवार को रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है, जबकि कल रात तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन के तापमान की बात करें तो आज दिन का पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि कल यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच, अगले तीन दिन आसमान तो साफ रहेगा लेकिन इस रीजन में शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है।

error: Content can\\\'t be selected!!