दड़वा में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, भाजपा की किसान पंचायत का कर रहे थे विरोध

CHANDIGARH: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए भाजपा द्वारा देशभर में अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज यहां गांव दड़वा में किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी धनखड़ को बुलाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शशिशंकर तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने इस किसान पंचायत का जोरदार विरोध किया।

कांग्रेसजनों ने काले झंडे भी दिखाए
कांग्रेसजनों ने नए कृषि कानूनों को देश के किसानों के साथ धोखा करार देते हुए इन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए। भाजपा की किसान पंचायत के आयोजन स्थल से कुछ ही दूर कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसजनों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया और सभी को इंडस्ट्रियल एरिया थाने ले जाया गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

यह लोग लिए गए हिरासत में
हिरासत में लिए गए कांग्रेसजनों में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शशिशंकर तिवारी, जीत सिह, साहिल दुबे, यादविंदर मेहता, पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह, लव कुमार, हरजिंदर सिंह बावा, आशीष गजनवी, हरभजन सिंह गांव मौली, कंवलजीत मोंटी, राहुल कुमार रवि पाराशर, धीरज गुप्ता, कप्तान सिंह, बलवीर, गुरदीप राय पूर्व कलां, सुरमख सिंह, मीणा आदि शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!