कांग्रेस किसानों की हितैषी है तो उसकी सरकार रहते किसानों की दशा क्यों नहीं सुधरी: दिनेश कुमार

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने नए कृषि कानूनों पर गांव दड़वा में किया किसान पंचायत का आयोजन

CHANDIGARH: केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जो तीन नए कृषि कानून बनाए हैं, वह किसानों के लिए पूरी तरह लाभदायक हैं। इससे कृषि क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होगी और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पंजाब व चंडीगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा गांव दड़वा में आयोजित की गई किसान पंचायत के दौरान कही।

नए कृषि कानून किसानों की उन्नति में मील का पत्थर साबित होंगे: अरुण सूद
सोशल मीडिया के माध्यम से इस सम्मलेन में वर्चुअल जुड़े चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि इस सम्मलेन का उद्देश्य नए किसान कानूनों को लेकर किसानों के बीच विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल किसानों की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि वे राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले राजनेताओं के दुष्प्रचार का भंडा फोड़ें और किसानों के बीच जाकर मोदी सरकार द्वारा पारित किसान बिल से होने वाले फायदों बताएं।

अन्नदाता के हितों के लिए मोदी सरकार दृढसंकल्प: दिनेश कुमार
अपने उद्बोधन में प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान के हितों के लिए मोदी सरकार दृढसंकल्प है। उनके हितों के लिए जो भी उचित होगा केंद्र सरकार पूरी निष्ठा से ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ये लोग देश के किसान को भ्रमित करने पर उतारू हैं। यदि इतने ही ये लोग किसानों के हितैषी हैं तो आज तक उनकी सरकारों ने किसानों की दशा सुधारने के लिए क्यों नहीं कुछ किया? आज जब मोदी सरकार किसानों की आय को लेकर उनके हित के लिए कुछ कर रही है तो ये लोग उसका विरोध करने में लगे हैं। दिनेश कुमार ने कहा कि देश का किसान समझदार है। वो इनकी बातों में नहीं आने वाला। किसान को पता है कि मोदी सरकार ने जो पहल करके किसानों के खातों में सीधे 6 हजार रूपए भेजने की योजना बनाई, उससे उनको कितना फायदा हुआ है। अब देश का किसान खुशहाल न बन जाए और तथाकथित किसानों का शोषण करने वाले बिचौलियों की दुकान न बंद हो जाए, कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों को इस बात की चिंता है। न कि देश के गरीब किसान की।

भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर ने नए कानूनों पर डाला प्रकाश
कृषि कानूनों के मुख्य बिन्दुओं को विस्तृत रूप से किसानों को समझाते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को देश में कहीं भी फसल बेचने को आजाद किया है, ताकि राज्यों के बीच कारोबार बढ़े। इससे किसानों का मार्केटिंग और ट्रांसपोर्टेशन पर भी खर्च कम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क का प्रोविजन किया है। यह बिल कृषि पैदावारों की बिक्री, फार्म सर्विसेज, कृषि बिजनेस फर्मों, प्रोसेसर्स, थोक विक्रेताओं, बड़े खुदरा विक्रेताओं और एक्सपोर्टर्स के साथ किसानों को जुडऩे के लिए मजबूत करता है। कांट्रेक्टेड किसानों को क्वॉलिटी वाले बीज की सप्लाई यकीनी करना, तकनीकी मदद और फसल की निगरानी, कर्ज की सहूलियत और फसल बीमा की सहूलियत मुहैया कराई गई है। चंद्रशेखर ने कहा कि इस बिल में अनाज, दाल, तिलहन, खाने वाला तेल, आलू-प्याज को जरूरी चीजों की लिस्ट से हटाने का प्रावधान रखा गया है, जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिले। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के बरगलावे में न आएं और सरकार के साथ बातचीत करके जो भी उचित मांगें हों, उनको रखें तथा राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले दलों की ओछी राजनीति से बचें।

कई लोग भाजपा में शामिल
इस अवसर पर चंडीगढ़ के गांवों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में आने पर जोरदार स्वागत किया।

कृषि कानून की खास बातें

•     किसान बिल में किसानों को फसल बेचने के लिए स्वतंत्र है। अब कोई भी किसान अपनी फसल को मंडी के बाहर भी व्यापारी के पास बेच सकता है। किसान फसल को देश के किसी भी हिस्से में कहीं भी बेच सकता है।

•     इस बिल के माध्यम से किसान और व्यापारी सीधे एक दूसरे जुड़ सकेंगे जिससे बिचौलियों का लाभ समाप्त होगा।

•     किसानों को किसी भी प्रकार का कोई भी उपकर नहीं देना होगा।

•     नये किसान कृषि विधेयक के अनुसार किसानों को ई-ट्रेडिंग मंच प्रदान किया जायेगा। जिससे माध्यम से इलेक्ट्रोनिक निर्बाध व्यापार सुनिश्चित किया जा सके।

•     किसान बिल  के तहत मंडियों के अतिरिक्त व्यापार क्षेत्र में फॉर्मगेट, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, प्रसंस्करण यूनिटों पर भी व्यापार की स्वतंत्रता होगी।

कार्यक्रम में यह नेता रहे मौजूद
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के गांवों के किसानों को कृषि कानूनों की सच्चाई से अवगत करवाने के लिए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा मंगलवार को किसान पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर, मेयर राजबाला मलिक, प्रदेश सचिव हुकुम चंद, तेजिंदर सिंह सरां, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह, जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनीष भसीन, नरेश पांचाल, बलविंदर शर्मा, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, धर्मेंद्र सैनी, गोपाल बेंजवाल, दविंदर सिंह, बलजीत सिद्धू, रूपिंदर राणा, मनदीप सिंह, रामफल, सतिंदर सिद्धू, गुरमीत सिंह, दलीप कुमार, पाला रामा, हरनेक सिंह, बलविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, मंजीत सिंह, विनोद चौहान, दलबीर सिंह, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, दलीप शर्मा, अनिल दुबे, शिप्रा बंसल, विनोद अग्रवाल, महेश इंद्र सिंह सिद्धू, प्रवक्ता धीरेन्द्र तायल, नरेश अरोड़ा, वरिष्ठ नेता देसराज टंडन सहित हजारों किसानों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!