Punjab News: विधानसभा के बजट सत्र पर छाए अनिश्चितता के बादल, सीएम से खफा गवर्नर बोले-कानूनी राय लेने को मजबूर

मुख्यमंत्री भगवंत मान व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच और बढ़ी तनातनी, गवर्नर ने लिखा तल्ख पत्र

Tension increased between CM and Governor of Punjab CHANDIGARH, 23 FEBRUARY: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी के बीच जिस तरह के रिश्ते बने हुए हैं, कुछ ऐसे ही हालात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के दरम्यान बनते जा रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। राज्यपाल पुरोहित ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे एक पत्र में बेहद तल्ख तेवर दिखाते हुए पंजाब विधानसभा के बजट सत्र पर अनिश्चितता खड़ी कर दी है। राज्यपाल ने 3 मार्च को विधानसभा सत्र बुलाए जाने के सरकार के अनुरोध पर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह कानूनी सलाह लेने के बाद ही इस अनुरोध पर निर्णय लेंगे। राज्यपाल गत 13 फरवरी को पत्र लिखकर पंजाब सरकार से मांगी गई कुछ जानकारियों के जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए ट्वीट्स से बेहद खफा हो गए हैं। दरअसल, पुरोहित के पत्र के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपालों की नियुक्तियों के मापदंड पर सवाल उठाए थे।

आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा है कि चूंकि आपका ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असंवैधानिक है, बल्कि बेहद अपमानजनक भी है। इसलिए मैं कानूनी सलाह लेने के लिए मजबूर हूं। कानूनी सलाह लेने के बाद ही 3 मार्च को विधानसभा बुलाने के आपके अनुरोध पर फैसला लूंगा। बता दें कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने 10 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट पेश करने की घोषणा की है। इसके लिए 3 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को अनुरोध भेजा गया है।

ये हैं राज्यपाल के पत्र ?

error: Content can\\\'t be selected!!