बॉलीवुड में शोकः अभिनेता राजीव कपूर का निधन

MUMBAI: बॉलीवुड से आज एक दुखद खबर आई है। अभिनेता राजीव कपूर का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। राजीव कपूर के निधन की सूचना पाकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।

अभिनेता राजीव कपूर शोमैन राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे। बताया जाता है कि उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद थे। एक अभिनेता के रूप में राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से जबरदस्त कामयाबी मिली थी।

error: Content can\\\'t be selected!!