चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से प्रदीप छाबड़ा की छुट्टी, सुभाष चावला को मिली कमान

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में अचानक भारी फेरबदल हो गया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदल दिया गया है। अब पूर्व मेयर सुभाष चावला चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। इसकी पुष्टि खुद सुभाष चावला ने भी कर दी है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अब तक पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा काबिज थे। उन्हें 2015 में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी लेकिन उन पर संगठन में सभी को साथ लेकर न चलने के आरोप लगते रहे। ऐसे में पार्टी के भीतर गुटबाजी तेज होती रही। लगभग सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्टी की गतिविधियों से किनारा कर गए थे। अब इसी साल नगर निगम चुनाव होना है तो संगठन को एकजुट करने की दृष्टि से पार्टी में प्रदेश नेतृत्व को बदलने की मांग की जा रही थी। चावला की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद उनके सेक्टर-23 स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!